धन बरसाती मधुशाला
मंदिर-मस्जिद बंद कराकर ,
लटका विद्यालय पर ताला !
सरकारों को खूब भा रही ,
धन बरसाती मधुशाला !! 😐
डिस्टेंसिंग की ऐसी तैसी ,
लाकडाउन को धो डाला !
भक्तों के व्याकुल हृदयों पर
रस बरसाती मधुशाला ।। 😐
बन्द रहेंगे मंदिर -मस्ज़िद ,
खुली रहेंगी मधुशाला।
ये कैसे महामारी है ,
सोच रहा ऊपरवाला।। 😐
नशा मुक्त हो जाता भारत
तो कैसे चलती मधुशाला
व्यवसाय रुका है उन गरीबों का,
जो नोट की जपते थे माला।। 😐
नहीं मिल रहा राशन पानी,
मगर मिलेगी मधुशाला।
भाड़ में जाए जनता बेचारी,
दर्द में है पीने वाला।। 😐
आपत्ति नहीं जताओ कोई,
खुलने दो ये मधुशाला।
कोराना मुक्त होगा भारत,
जब ठेके पर चलेंगे त्रिशूल और भाला।। 😐
मेरी विनती है आप सभी से,
गर जाए कोई मधुशाला।
वापिस ना आने दो उसको,
आप बंद करो घर का ताला।। 😐
दुनियां है बरबाद,
और इन्हे चाहिए मधुशाला।
घर में ही रह लो पागल लोगो,
ना बचा पाएगा वो रखवाला ।। 😐
मंदिर मस्जिद बंद पड़े हैं,
मगर खुलेंगी मधुशाला।
ये कैसी महामारी है,
सोच रहा ऊपर वाला।। 😐
एक बोतल शराब के लिए,
कतार मे जिंदगी लेकर खड़ा हो गया अभागा !!
😢
मौत का डर तो वहम था एक , आज नशा हि जिंदगी से बड़ा हो गया !!! 😭 😭
x
No comments:
Post a Comment